दिवंगत पत्रकार आलोक तोमर की मां उर्मिला तोमर का भिंड में निधन हो गया. वे 71 वर्ष की थीं. वे भी काफी समय से ओवरी के कैंसर से पीडि़त थीं. गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे उन्होंने घर पर ही आखिरी सांस लीं. घर पर ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जब तक परिजन उन्हें हास्पीटल ले जाते उनका निधन हो गया.
वे मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुकी थीं. आलोक तोमर को आलोक बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. आलोक तोमर और अपने परिवार के लिए वे हमेशा संबल बन कर खड़ी रहीं. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार की दोपहर को भिंड में स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा. उनके निधन का खबर मिलते ही परिजन भिंड के लिए रवाना हो चुके हैं.