Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मुरादाबाद में अखबार के संपादक की गोली मारकर हत्‍या

मुरादाबाद से खबर है कि मूवीज टाइम्‍स नामक अखबार का प्रकाशन करने वाले नासिर कुरैशी की बीती रात गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. नासिर समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हुए थे. यह पता नहीं चल पाया है कि हत्‍या किन कारणों से की गई है. पर आशंका जताई जा रही है कि जमीन के रंजिश के चलते इनकी हत्‍या की गई है. हत्‍या मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुरादाबाद से खबर है कि मूवीज टाइम्‍स नामक अखबार का प्रकाशन करने वाले नासिर कुरैशी की बीती रात गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. नासिर समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हुए थे. यह पता नहीं चल पाया है कि हत्‍या किन कारणों से की गई है. पर आशंका जताई जा रही है कि जमीन के रंजिश के चलते इनकी हत्‍या की गई है. हत्‍या मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सांध्‍य दैनिक मूवीज टाइम्‍स एवं एक उर्दू अखबार के संपादक नासिर कुरैशी बीती रात परवालान में एक पूर्व सभासद से मिलने गए थे. नासिर सपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे तथा सपा के पूर्व महानगर अध्‍यक्ष भी रह चुके थे. रात लगभग एक बजे के आसपास वे सभासद से मिलने के बाद अपनी पल्‍सर मोटरसाइकिल से नागफनी थाना क्षेत्र के अण्‍डेवालान स्थित अपने घर के लिए निकले थे. वे मुगलपुरा थाना क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्‍हें पीछे से गोली मार दी. गोली उनकी कमर में लगी. गोली लगते ही वो बाइक समेत जमीन पर गिर गए.

उधर, से गुजरने वालों ने उन्‍हें जमीन पर घायल अवस्‍था में पड़े देखा तो वे उन्‍हें लेकर तत्‍काल जिला अस्‍पताल पहुंचे. यहां पर केवल नर्स मौजूद थीं. डाक्‍टर के आने के पहले ही लोग उन्‍हें दिल्‍ली रोड साईं हास्‍पीटल ले गए, जहां इलाज के दौरान दो बजे के आसपास इन्‍होंने दम तोड़ दिया. नासिर को सपा के कद्दावर मंत्री आजम खान का करीबी माना जाता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अभी हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जमीन की रंजिश के चलते हत्‍या की गई है. हत्‍या के चलते पत्रकारों में रोष है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...