अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि यहां पर तैनात नीरज गुप्ता को बुलंदशहर भेज दिया गया है. नीरज ब्यूरोचीफ बनाए गए हैं. वहीं बुलंदशहर में अब तक ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी निभा रहे मुकेश उपाध्याय को गाजियाबाद बुला लिया गया है. नीरज गुप्ता इसके पहले भी बुलंदशहर और बागपा के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं. वे लम्बे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं.
दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर से खबर है कि अमित सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. अमित बिना किसी कारण बेतिया से सस्पेंड किए जाने तथा मुजफ्फरपुर तबादला किए जाने से नाराज थे. उन्होंने अपनी नई पारी बेतिया में ही प्रभात खबर के साथ की है. उन्हें यहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.






