यशवंत जी नमस्कार, मैं वर्ष 2009 से अभी तक हिन्दुस्तान में किच्छा जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड में रिपोर्टर के पद पर तैनात हूं। परन्तु प्रबंधन द्वारा किच्छा क्षेत्र में विज्ञापन प्रतिनिधि के रूप में सरकारी भूमि पर कब्जा जमाये बैठे और उस पर ढाबा चला रहे व्यक्ति को तैनात किये जाने से तथा उसे विज्ञापन के लिये सहयोग देने का दबाब डालने पर नाराज होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। वास्तविकता जानने के बाबजूद प्रबंधन द्वारा ऐसे व्यक्ति की पैरवी किया जाना हिन्दुस्तान समाचार पत्र जैसे बड़े समूह के लिये एक शर्मनाक उदाहरण है।
पूर्व में भी उक्त व्यक्ति ने विज्ञापन प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के लिये भारी दबाब बनाया था। परन्तु प्रबंधन द्वारा स्पष्ट जबाब दिया गया कि हिन्दुस्तान जैसे बड़े बैनर में चाय बेचने वालों, ढाबों पर रोटी पकाने वालों तथा दलाली करने वालों तथा सरकारी तथा गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को कोई स्थान नहीं दिया जायेगा। जबकि विगत माह ही हिन्दुस्तान में ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसकी टीस के चलते मैंने इतने बड़े बैनर से मुहं मोड़ते हुये त्यागपत्र दिया है। मीडिया जगत में भूमाफियाओं का प्रवेश चिन्ता का विषय है। अपनी 20 वर्ष की पत्रकारिता के दौरान आज तक विभिन्न बड़े बैनरों जैसे अमर उजाला, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, राष्ट्रीय सहारा, उत्तर उजाला, दैनिक आज, स्वतन्त्र भारत, लोकमत, दैनिक प्रस्ताव, दैनिक पेज थ्री, दैनिक शाह टाइम्स आदि में निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक बेदाग छवि के कारण संस्थानों को समर्पित होकर कार्य किया। और उक्त संस्थानों के प्रबन्धकों से आज भी मधुर सम्बन्ध बने हुये हैं। जो मेरी ईमानदारी का प्रमाण है।
यशवंत जी, आपको अवगत करा दूं कि 2009 में नियुक्ति के समय स्थानीय संपादक रहे श्री दिनेश जुयाल जी ने संपादकीय विभाग में (रिपोर्टिंग) के लिये सशर्त नियुक्ति दी थी। जिसमें निर्भीक पत्रकारिता एवं विज्ञापन रहित कार्य करने के निर्देश दिये गये थे। परन्तु श्री जुयाल जी एवं श्री पाठक जी के स्थानीय संपादक रहते गलत लोगों का हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रवेश नहीं हो सका। अब निष्पक्ष छवि के रिपोर्टर अब इस बड़े बैनर से किनारा कर रहे हैं। जिसमें काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड से नवीन देउपा के भी हिन्दुस्तान छोड़ने की भी खबरे आ रही हैं।
एए तन्हा
रिपोर्टर
दैनिक हिंदुस्तान
किच्छा, जिला उधम सिंह नगर
उत्तराखंड
मो0 9837847573