दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर से खबर है कि यूनिट हेड संजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से यहां तैनात थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से दैनिक जागरण को अलविदा कहा है. मूल रूप से पटना के रहने वाले संजय सिंह का परिवार रांची में रहता है. संभावना जताई जा रहा है कि वे अपनी नई पारी रांची में ही दैनिक सन्मार्ग से शुरू कर सकते हैं. अखिलेश सिंह के इस्तीफा देने के बाद से ही सन्मार्ग में जीएम का पद खाली चल रहा है.
संजय सिंह के इस्तीफा देने से जागरण के मुजफ्फरपुर यूनिट में खलबली है. संजय सिंह ने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की थी. उसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स में भी लम्बे समय तक कार्यरत रहे. इसके बाद वे दैनिक जागरण से जुड़ गए थे तथा कई यूनिटों की लांचिंग भी कराई थी.





