पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के चैनल हमार टीवी से खबर है कि अंदर के माहौल से परेशान कर्मचारी अब संस्थान में आना बंद कर रहे हैं. प्रोग्रामिंग में कार्यरत स्वाति राय, वीना सिंह एवं पूजा प्रसाद ने पिछले कई दिनों से कार्यालय आना बंद कर दिया है. खबर है कि इन लोगों ने संस्थान को बॉय कर दिया है. ये लोग सैलरी समय पर न मिलने तथा कोई काम न होने के चलते संस्थान को अलविदा कहा है. ये तीनों अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इन लोगों के जाने के बाद प्रोग्रामिंग टीम लगभग खतम हो चुकी है. समझा जा रहा है कि पिछले कई दिनों से ब्लैक आउट चल रहे चैनल को और लोग अलविदा कह सकते हैं.





