: प्रदीप शर्मा एवं कुलदीप चौहान बनाए गए प्रभारी : नई दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक देशबंधु ने गाजियाबाद के साहिबाबाद तथा जिला पंचशीलनगर के हापुड में अपना ब्यूरो कार्यालय खोल दिया है। साहिबाबाद का प्रभारी कुलदीप चौहान को बनाया गया है, जबकि हापुड की कमान अनुभवी पत्रकार प्रदीप शर्मा को सौंपी गयी है। श्री चौहान तथा शर्मा को प्रिंट तथा इलैक्ट्रानिक मीडिया में लगभग 10 वर्ष का अनुभव है। कुलदीप चौहान रफ्तार टाइम न्यूज चैनल से देशबन्धु में आये हैं। जबकि प्रदीप शर्मा दैनिक हिंट, दैनिक जागरण, अभीतक जैसे पत्रों में काम कर चुके है।
पिछले दिनों देशबंधु ने गाजियाबाद में अपना प्रादेशिक कार्यालय खोला था। साहिबाबाद तथा हापुड कार्यालय सीधे गाजियाबाद आरडीसी स्थित प्रादेशिक कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। खबर है कि बुलंदशहर, सिकन्द्राबाद, मुरादनगर तथा मोदीनगर में भी शीघ्र देशबंधु अपने लोकल कार्यालय खोलने जा रहा है। आपको बता दें देशबंधु दिल्ली, रायपुर, विलासपुर, भोपाल, जबलपुर तथा सतना से एक साथ प्रकाशित होता है। इसके अलावा इस समूह का छत्तीसगढ से हाइवे चैनल के नाम से सांध्य कालीन दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन भी होता है। समूह की़ अक्षर पर्व नामक साहित्यिक मासिक पत्रिका भी प्रकाशित होती है।





