पत्रिका, भोपाल से खबर है कि अनिल गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर विशेष संवाददाता थे. अनिल पत्रिका के भोपाल में लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. इन्होंने अपनी नई पारी भोपाल में दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. ये भास्कर के साथ इनकी दूसरी पारी है. ये भास्कर को जयपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. भास्कर में भी इन्हें विशेष संवाददाता बनाया गया है.
समाचार प्लस से खबर हे कि मनोजीत सिंह ने अपनी नई पारी शुरू की है. इन्होंने एसाइनमेंट डेस्क पर ज्वाइन किया है. मनोजीत इसके पहले भी इंडिया न्यूज समेत कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





