आगरा से खबर है कि समाचार पत्र सी न्यूज एक्सप्रेस के न्यूज एडिटर डा. भानु प्रताप सिंह के पिता जेपी वर्मा का शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी शव यात्रा शास्त्रीपुरम निवास से शाम को ताजगंज श्मशान घाट के लिए रवाना हुई जहां शाम को विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सी एक्सप्रेस समूह तथा मीडिया से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे.





