हिंदुस्तान, बरेली के स्थानीय संपादक आशीष व्यास ने बरेली सिटी टीम के बीटों का नए सिरे से बंटवारा कर दिया है. यह कवायद टीम को मजबूत करने के लिए की गई है, लेकिन इसको लेकर रिपोर्टरों में नाराजगी है. बीट बंटवारे से साफ हो गया है कि पंकज मिश्रा रिपोर्टिंग टीम के इंचार्ज हो गए हैं. नए बीट से रिपोर्टिंग के चर्चित चेहरे आरबी लाल का नाम गायब है. आरबी लाल तीन महीने से ऑफिस नहीं आ रहे हैं. माना जा रहा है कि अब से हिंदुस्तान के हिस्सा नहीं रहे.
28 दिन छुट्टी पर रहने के बाद लौटे नबी हसन अंसारी को क्राइम टीम में ही लगाया गया है. अखिलेश अवस्थी को बदायूं से वापस बुलाकर सिटी टीम में लगाया गया है. रामपुर भेजे जाने के नाम पर सिटी से हटाए गए संतोष सिंह का काम अमर उजाला से आए प्रदीप तिवारी को दे दिया गया है. इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि संतोष की वापसी बरेली यूनिट में नहीं हो रही है. प्रदीप प्रशास और बीजेपी देखेंगे. क्राइम टीम की इंचार्जी पंकज सिंह से ले ली गई है. क्राइम टीम को अब अमर उजाला से आए अवनीश पांडेय लीड करेंगे. पंकज सिंह को सेना और कांग्रेस जैसा पुराना बीट दे दिया गया है.
सिटी में कई बीटो की जिम्मेदारी संभाल रहे और केके उपाध्याय के खास माने जाने वाले संजीव गंभीर के पर कतर दिए गए हैं. संजीव के पास से जिला पंचायत, पंचायती राज विभाग और राजनीतिक पार्टियों की बीट ले ली गई है. संजीव का पर कतर कर संकेत भी दे दिया गया है कि अब केके उपाध्याय बिहार जा चुके हैं. हालांकि संजीव को बदायूं से आशीष व्यास ही वापस लेकर आए थे. शाहजहांपुर से लाए गए शाजिद रजा खान को सभी छोटे राजनीतिक दलों की बीट दी गई है. कुछ बीटों पर रिलीवर भी तैनात किए गए हैं. सिटी की रिपोर्टिंग टीम की छुट्टियां मंजूर करने का एनई योगेन्द्र रावत को दे दिया गया है.





