वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता पीपुल्स समाचार पत्र के नये समूह संपादक बनाए गए है। शुक्रवार की रात एनके सिंह के इस्तीफे के बाद पीपुल्स प्रबंधन ने ताबड़तोड़ नये समूह संपादक के लिए तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को गुप्ता के नाम को हरी झंडी दे दी गई। रविवार के अंक की प्रिंट लाइन में गुप्ता का नाम प्रकाशित हो गया। दिनेश गुप्ता राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में श्री गुप्ता की खासी पकड़ है। गुप्ता ने तीन माह पूर्व ही साध्य दैनिक प्रदेश टुडे में सलाहकार संपादक का पदभार ग्रहण किया था। गुप्ता इसके पूर्व जागरण, हिन्दुस्तान, चौथा संसार सहित कई समाचार पत्रों में अपने सेवाएं दे चुके हैं।





