मैक्सिको। मैक्सिको की एक मशहूर समाचार पत्रिका प्रोसेस्को की एक पत्रकार का शव वेराक्रुज प्रात में उनके घर में पाया गया। प्रशासन का मानना है कि नशीले पदार्थो की तस्करी के बारे में अक्सर खबरें लिखने की वजह से उनकी हत्या हुई है। प्रात के अटार्नी जनरल कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि रेगीना मार्टिंज का शव प्रात की राजधानी जालपा में उनके घर के बाथरूम में पाया गया। शव तथा उनके चेहरे पर गहरी चोट के निशान भी पाए गए।
प्रशासन ने कहा है कि आरंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि सांस रुकने की वजह से उनकी मौत हुई है। मार्टिंज मैक्सिको की सबसे पुरानी और काफी चर्चित खोजी समाचार पत्रिका प्रोसेस्को की जालपा पत्रकार थीं। वह इलाके में नशीले पदार्थो के नेटवर्क के बारे में लिखा करती थी। अधिकारियों को उनकी हत्या के मकसद का पता नहीं चला है। लेकिन हाल में वेराक्रुज शक्तिशाली जेटास और जलिस्को समूह के बीच नशीले पदार्थो से संबंधित हिंसा का शिकार हुआ था। इस तटीय प्रात के जरिए मानव तस्करी भी होती है। वेराक्रुज के गवर्नर जेवियर दुआर्ते ने मामले की छानबीन के आदेश दिए हैं। (एजेंसी)






