राजस्थान पत्रिका, जयपुर से खबर है कि समूह के अखबार डेली न्यूज में कार्यरत राजकुमार शर्मा का तबादला इंदौर के लिए कर दिया गया है. राजकुमार रिपोर्टर थे तथा क्राइम बीट एवं सचिवालय के रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इंदौर में भी उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजकुमार लम्बे समय से पत्रिका से जुड़े हुए हैं. दूसरी तरफ दैनिक भास्कर, उदयपुर से खबर है कि नए संपादक सुधीर मिश्रा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. स्थानीय संपादक हरिश्चंद्र सिंह के इस्तीफा देकर अमर उजाला चले जाने के बाद इस पद पर सुधीर मिश्रा की नियुक्ति की गई है.





