: अम्बरीश को हटाया गया : दैनिक प्रभात, मेरठ से सिटी इंचार्ज अम्बरीश पाठक को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है. अम्बरीश को मार्केटिंग विभाग में भेज दिया गया है. उनकी जगह संत राम पांडे को सिटी इंचार्ज बनाया गया है. अम्बरीश को तीन महीने पहले ही सिटी इंचार्ज बनाया गया था. तब से संतराम पांडे को तवज्जो नहीं दी जा रही थी, इसके बाद भी अम्बरीश प्रबंधन की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए. जिसके बाद उनकी जिम्मेदारी बदलने के साथ ही संतराम को ये जिम्मेदारी दे दी गई है.





