टीवी टुडे के पुराने साथी राहुल कुलश्रेष्ठ एक बार फिर वापस लौट आए हैं. राहुल को ग्रुप का ऑपरेशन हेड बनाया गया है. वे एक मई को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे. राहुल टीवी टुडे ग्रुप के सीईओ जॉय चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेंगे. राहुल टीवी टुडे समूह के लांचिंग टीम के सदस्यों में शामिल रहे हैं. इन्होंने 1999 में टीवी टुडे ज्वाइन किया था. इसके बाद 2007 में इस्तीफा देकर वॉयस ऑफ इंडिया चले गए थे, जहां इन्हें सीईओ बनाया गया था. चैनल के पूरी तरह बंद हो जाने के बाद वे अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स से सलाहकार के रूप में जुड़ गए थे.





