अनंत मित्तल ने नई पारी शुरू कर दी है. वे जीएन इंफोमीडिया ग्रुप के न्यूज चैनल जीएनएन न्यूज में चैनल हेड बने हैं. अनन्त कई अखबारों व मैग्जीनों में काम कर चुके हैं. जीएनएन न्यूज कई तरह के विवादों और गलत फैसलों के कारण खराब हालत में है. इस ग्रुप का भक्ति चैनल पहले ही बंद हो चुका है. इस चैनल में कई संपादक, मैनेजर, हेड आए और गए. देखना है कि अनंत मित्तल इस चैनल में संजीवनी डाल पाते हैं या नहीं.
उधर, कलर्स चैनल से खबर है कि मनीषा शर्मा को वीकेंड प्रोग्रामिंग हेड बनाया गया है. इस चैनल के सीईओ राज नायक ने नए बदलावों के बारे में मेल जारी कर दिया है. पवित्र कुमार को नेशनल लेवल पर मुंबई और दिल्ली की शीर्षस्थ टीम का प्रभारी बनाया गया है जबकि प्रीतेश मगोदिया को मुंबई और दिल्ली की दूसरे नंबर की टीम का जिम्मा सौंपा गया है. ये लोग मार्केटिंग देखेंगे. मनीषा शर्मा और प्रशांत भट्ट चैनल के फिक्शन व नॉन-फिक्शन कंटेंट को देखेंगे.






