उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर में ईटीवी के पत्रकार पर मुकदमा दर्ज हुआ है. बताते हैं कि दिनांक 26 अप्रैल दिन गुरुवार को पत्रकारों के दो गुट काशीपुर बाईपास स्थित अम्बर होटल के बाहर भिड़ गए. सूत्रों के मुताबिक नेटवर्क 10 चैनल के जिला प्रभारी आकाश आहूजा ने अपना फेसबुक अकाउंट चेक करने के दौरान पाया कि एक स्थानीय सांध्य दैनिक समाचार पत्र में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप बोरा ने उनकी एक फोटो पर अभद्र टिप्पणी की हुई है. इसके बाद आकाश आहूजा ने प्रदीप बोरा को फोन कर आपत्ति जताई.
कहा जाता है कि प्रदीप बोरा ने आकाश आहूजा से बदतमीजी की और उन्हें चुनौती देते हुए स्थानीय अम्बर होटल में बुलाया. यहाँ पहुँचने पर आकाश और प्रदीप पक्ष के लोग गाली गलौज करते हुए आपस में भिड़ गए जिसमें आकाश और प्रदीप को गंभीर चोटें आई. इसके बाद दोनों ही पक्ष मेडिकल कराने जिला चिकित्सालय पहुंचे. तभी ईटीवी के स्थानीय संवाददाता पूरन सिंह रावत आ गए. जाने क्या हुआ कि आकाश आहूजा की कुशल क्षेम लेने पहुंचे भरत शाह के साथ पूरन सिंह रावत ने अभद्रता कर दी. बाद में प्रदीप बोरा पक्ष की और से आकाश आहूजा के खिलाफ धारा 323, 324 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया और इसमें आहूजा के साथ सी न्यूज़ के राजीव कुमार और नेटवर्क 10 के कैमरामैन गौरव कपूर को नामज़द किया गया है.
इन्ही धाराओं का मुक़दमा प्रदीप बोरा के खिलाफ आहूजा और गौरव कपूर की और से दर्ज किया गया. वरिष्ठ पत्रकारों ने समझौते का प्रयास कराया मगर ईटीवी के पत्रकार पूरन सिंह रावत ने यहाँ फिर टांग अड़ाई और आकाश आहूजा के खिलाफ डकैती का फर्जी मुक़दमा दर्ज करा दिया. इससे मामला उलझ गया. इस बीच आकाश आहूजा का हालचाल लेने पहुंचे उनके मित्र ईसाई समुदाय के लवी रे को पूरन सिंह रावत ने आहूजा का हिमायती होने की बात कहते हुए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से धमकाया और पीटा. लवी रे का निचले जबड़े का दांत टूट गया. इस मामले में पूरन सिंह के खिलाफ धारा 307, 326 के तहत मुक़दमे दर्ज हुए. पूरन सिंह रावत ने पत्रकार बिरादरी के मामूली झगड़े को राजनीतिक रूप देते हुए मौके पर रुद्रपुर के स्थानीय भाजपा विधायक राजुमार ठुकराल को बुलवा लिया. इससे पत्रकार बिरादरी की छवि और धूमिल हो गयी.
एफआईआर की कापी…







