कोलकाता से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार बद्रीनाथ वर्मा ने अपनी नई पारी की शुरुआत नई दिल्ली से प्रकाशित संपूर्ण राजनीतिक साप्ताहिक पत्रिका 'इतवार' से शुरू की है। वे इस पत्रिका के प्रभारी संपादक बनाये गये हैं। यह पत्रिका श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में निकल रही है। वर्माजी इससे पूर्व 'सन्मार्ग' कोलकाता में उप संपादक के रूप में पदस्थ थे। लगभग दो साल पहले सन्मार्ग ज्वाइन करने से पहले वे कोलकाता के ही दैनिक 'भारतमित्र' में समाचार संपादक थे।
आज समाज, अंबाला से सब एडिटर सतीश जागलान ने नाता तोड़ लिया है। सतीश ने दैनिक गंगापुत्रा टाइम्स से अपनी पारी चीफ सब-एडिटर के रूप में शुरू की है। वे यहां डेस्क तथा रिपोर्टिंग दोनों देखेंगे। सतीश जागलान लगभग डेढ़ साल पहले गंगापुत्रा टाइम्स में ब्यूरो चीफ होते थे। उनके कामकाज से प्रभावित होकर गंगापुत्रा टाइम्स प्रबंधन ने उन्हें वापस बुलाया है। इससे पहले वे दैनिक जागरण, भास्कर, अमर उजाला, अभी-अभी में भी काम कर चुके हैं। आज समाज से लोगों का जाना लगातार जारी है। इससे पहले 14 लोग पिछले महीने आज समाज को बाय-बाय बोल चुके हैं।
पंजाब केसरी, सहारनपुर के ब्यूरो चीफ चन्द्र प्रकाश मणि त्रिपाठी बनाए गए हैं. श्री त्रिपाठी दैनिक जागरण, आज, अमर उजाला, लोकमत में अपनी सेवा दे चुके हैं. अभी तक जनसंदेश गोरखपुर से जुडे रहे हैं. पंजाब केसरी की टीम सहारनपुर का कई बार दौरा कर चुकी है. पंजाब केसरी की तरफ से यूपी व उत्तराखंड में प्रसार की तैयारियां की जा रही हैं.






