जम्मू। दिवंगत पत्रकार अशोक सोढी को कल उपमुख्यमंत्री ताराचंद, मीडियाकर्मी सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पत्रकारिता के क्षेत्र में सोढी के योगदान को याद करते हुए चंद ने कहा कि दिग्गज फोटोग्राफर ने संकट और खतरे की परिस्थितियों में भी पूरे पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि 2008 के सांबा मुठभेड़ में सोढी के रूप में प्रदेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ छाया पत्रकार खो दिया। इससे पहले, उपमुख्यमंत्री ने चौथे अशोक सोढी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।






