जनसंदेश टाइम्स के एम.डी. अनुज पोद्दार की नीतियों से क्षुब्ध होकर पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहे लखनऊ के सीनियर सर्कुलेशन मैनेजर राजेन्द्र गुप्ता ने संस्थान को बाय बोल दिया है. जम्मू-कश्मीर के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक स्टेट टाइम्स के साथ बतौर सीनियर मैनेजर वह अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. स्टेट टाइम्स के जम्मू स्थित हेड आफिस से ही वह श्रीनगर, लद्दाख, लेह तक का सारा कार्य देखेंगे.
इसके पहले भी राजेन्द्र गुप्ता ने कई वर्षों तक अमर उजाला (कानपुर, वाराणसी, मेरठ), दैनिक जागरण (रीवां) नई दुनिया (ग्वालियर) व डी.एल.ए. (आगरा) को अपनी सेवाएं दी हैं. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक छोटे से कस्बे कोड़ा जहानाबाद से एक हाकर के रूप में अपनी अखबारी जिन्दगी की शुरुआत करने वाले राजेन्द्र गुप्ता ने लगभग 5 वर्षों (1986 -1991) तक रोजाना 74 कि.मी. साइकिल चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अख़बार बाँटने का भी कार्य किया है.





