दैनिक भास्कर समूह ने अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का तोहफा दिया है. इंक्रीमेंट से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है. खबर है कि औसतन सभी को दस फीसदी तक इंक्रीमेंट दिया गया है. राजस्थान में प्रबंधन ने सबके कल्याण की रूपरेखा तैयार करते हुए दस फीसदी तक इंक्रीमेंट दिया है. वहीं मध्य प्रदेश में कनिष्ठ कर्मचारियों को एक हजार रुपये तक का इक्रीमेंट दिया गया है. हालांकि बेसिक बढ़ने के नाम पर कुछ जगहों पर पत्रकारों के पैसे काटे जाने की भी सूचना है. इससे एमपी के पत्रकार खुश नहीं हैं.
राजस्थान के पत्रकार सबका समान कल्याण देखते हुए ना खुश हैं ना ही गमजदा हैं. हालांकि रोज बंद होते नए घरानों तथा पत्रकारों की सैलरी महीनों तक लटकाए रखने वाली खबरों के दौर में भास्कर समूह में इंक्रीमेंट की सूचना एक अच्छी खबर है. संभव है कि इंक्रीमेंट में भेदभाव हुए होंगे, प्रबंधन के चहेतों को अच्छा इंक्रीमेंट मिला होगा, मेहनत करने वालों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई होंगी, लेकिन इन सब कमियों के बाद भी भास्कर प्रबंधन की सराहना की जानी चाहिए.





