जनसंदेश से न्यूज टाइम बने चैनल से खबर है कि कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. पिछले एक महीने में चैनल की दयनीय स्थिति देखते हुए कई लोग इस्तीफा दे चुके हैं तो कई लोगों की छंटनी की जा चुकी है. इसबार भी कई विभागों से कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है. चैनल को बाय करने वालों में सीनियर प्रोड्यूसर अमित छाबड़ा, प्रोड्यूसर आदित्य त्रिपाठी, संजय बिष्ट, अविनाश तिवारी, ज्योत्सना, तरूण कुमार, पारुल, हिमांशु, कैसर रजा, जयंत एवं कोमल शामिल हैं.
अमित 4रियल न्यूज से जुड़ने जा रहे हैं. अविनाश, आदित्य एवं तरुण जल्द लांच होने जा रहे समाचार प्लस ज्वाइन करने जा रहे हैं. ज्योत्सना के बिजनेस स्टैर्ण्ड से जुड़ने की खबर है. अन्य लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. चैनल कास्ट कटिंग के नाम पर अपनी टीम छोटी कर रहा है तो दूसरी तरफ मौका मिलने पर लोग इस्तीफा देकर दूसरे संस्थानों से जुड़ रहे हैं.





