झांसी। अमर उजाला को झांसी में कई साल सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार अतुल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी जन जन जागरण के साथ शुरू की है। इन्हें अखबार में सिटी चीफ बनाया गया है। अतुल शर्मा झांसी में एक अच्छे वरिष्ठ पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। यह अमर उजाला में प्रशासनिक रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 2 मई को अतुल शर्मा ने रिजाइन लेटर भी अमर उजाला को सौंप दिया है। अतुल शर्मा इससे पहले दैनिक जागरण में थे, उसके बाद अमर उजाला पहुंचे थे। उससे पहले भी वह कई लीडिंग अखबारों में संवाददाता के रूप में काम कर चुके हैं।
दूसरी तरफ जन-जन जागरण ने झांसी में बड़ी तेजी से अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। पिछले माह जन-जन जागरण का झांसी संस्करण शुरू हुआ है। झांसी संस्करण शुरू होने के बाद अमर उजाला व दैनिक जागरण भी परेशानी में आ गए हैं। इसका पूरा श्रेय झांसी संस्करण के एजीएम बालेन्द्र गुप्ता को जा रहा है। अखबार ने झांसी में अच्छी पहचान बना ली है। बालेन्द्र गुप्ता इससे पहले ग्वालियर के दैनिक बीपीएन टाईम्स में सम्पादक के पद पर भी कार्यरत रहे चुके हैं।





