न्यूज11 से खबर है कि रामगढ़ के प्रभारी विनीत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से चैनल से जुड़े हुए थे. विनीत ने अपनी नई पारी सन्मार्ग के साथ शुरू की है. उन्हें रामगढ़ का ब्यूरो प्रभारी बनाया गया है. इसके पूर्व सन्मार्ग के प्रभारी बलिउल्लाह थे, जिन्हें प्रबंधन ने कार्यमुक्त कर दिया था. विनीत की गिनती अच्छे तथा तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.





