: अखिलेश जागरण, बदायूं के नए ब्यूरोचीफ : दैनिक जागरण, हल्द्वानी से खबर है कि सीनियर सब एडिटर अनुज सक्सेना को सिटी इंचार्ज बना दिया गया है. अनुज जनरल डेस्क पर कार्यरत थे. जनरल डेस्क पर उनकी जगह चंद्रशेखर जोशी को भेजा गया है. चंद्रशेखर कुमाउं मंडल के प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. सिटी इंचार्जी से हटाए गए अभिषेक को कुमाउं मंडल का इंचार्ज बना दिया गया है. वे कुमाउं की जिम्मेदारी संभालेंगे. सारे तबादलते तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि यह बदलाव अखबार को मजबूत करने के लिए किया गया है.
दूसरी तरफ दैनिक जागरण, बदायूं से खबर है कि अखिलेश सक्सेना को नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. अब तक ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी निभा रहे डा. मेधावत मिश्र को भी हटाया नहीं गया है, जिसके चलते कार्यालय में टशन का माहौल है. रिपोर्टर परेशान हैं कि किसकी बात सुने किसकी नहीं. फिलहाल तनाव का असर काम पर भी पड़ रहा है.





