नईदुनिया से संजीव भाटिया ने इस्तीफा दे दिया है. वे बिजनेस हेड के पद पर कार्यरत थे. वे पिछले दो सालों से नईदुनिया को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे अगले महीने भास्कर या नेशनल दुनिया में ज्वाइन कर सकते हैं. नईदुनिया ज्वाइन करने से पहले संजीव हिंदुस्तान टाइम्स को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे पिछले तीन दशक से इस फील्ड में सक्रिय हैं. एचटी के अलावा से आडवानी ओयरलिकान, जयेम्स इंजीनियरिंग, एटलस मेरसेंटो, रीडर डाइजेस्ट एवं राधु टायर जैसी कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






