सहारा के यूपी चैनल में न्यूज सेक्शन को मजबूती देने के लिए एक आंतरिक बदलाव किया गया है. इनपुट हेड के रूप में कार्यरत अनिल शाही की जगह बिहार चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे विमलेंदु को लाया गया है. अनिल शाही को कौन सी जिम्मेदारी दी गई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. विमलेंदु की गिनती सुलझे हुए पत्रकारों में की जाती है. वे लम्बे समय से संस्थान से जुड़े हुए हैं. कहा जा रहा है कि यूपी चैनल को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ये बदलाव किया गया है.





