गोरखपुर दैनिक, जागरण से खबर है कि कई लोगों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं. देवरिया डेस्क पर कार्यरत बच्चा पाण्डेय को संत कबीरनगर का प्रभारी बनाया गया है. संत कबीरनगर के प्रभारी सिन्धु मिश्रा को गोरखपुर बुला लिया गया है. सिटी में नगर निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष श्रीवास्तव को कुशीनगर का नया प्रभारी बनाया गया है. कुशीनगर में प्रभारी का दायित्व निभाने वाले त्रिलोकीनाथ पाण्डेय को गोरखपुर बुला लिया गया है.
अब तक प्रादेशिक डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे सतीश शुक्ला को इनपुट हेड बना दिया गया है. योगेश श्रीवास्तव को प्रादेशिक डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है. योगेश अब तक जिलों की जिम्मेदारी देख रहे थे. संभावना जताई जा रही है कि संपादक उमेश शुक्ला यूनिट को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कुछ और तबादले कर सकते हैं.





