दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से खबर है कि पीयूष शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. पीयूष डीएनई के पद पर कार्यरत थे तथा न्यूज कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इन्होंने अपनी नई पारी आज समाज, अंबाला से शुरू की है. इन्हें न्यूज एडिटर बनाया गया है. वे हरियाणा का न्यूज कोआर्डिनेशन देखेंगे. पीयूष ने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से की थी. इसके बाद अमर उजाला, जनसत्ता को भी चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दीं. यहां से इस्तीफा देने के बाद राज एक्सप्रेस, भोपाल से जुड़ गए. राज एक्सप्रेस छोड़ने के बाद दुबारा दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया था.






