पीपुल्स समाचार, इंदौर से खबर है कि केके शर्मा 'गुड्डू' एवं रोहित तिवारी एक बार फिर अपनी पारी शुरू कर दी है. इन लोगों को वापस रिपोर्टिंग में लाया गया है. ये दोनों लोग इसके पहले भी पीपुल्स समाचार को ही अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन जब पीपुल्स समाचार के समूह संपादक एनके सिंह के विवाद के बाद आरई प्रवीण खारीवाल ने इस्तीफा दे दिया था, तब इन्होंने भी संस्थान को बाय कर दिया था. अब जब प्रवीण को संस्थान ने ससम्मान वापस बुला लिया है तो इन लोगों ने भी वापसी कर ली है. ये दोनों लोग लम्बे समय से पीपुल्स समाचार को अपनी सेवांए दे रहे हैं.





