सहारा मीडिया से खबर है कि अजय शर्मा ने एक बार इस समूह के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने सहारा के नोएडा स्थित आफिस आकर ज्वाइन कर लिया. उन्हें कहां तैनात किया जा रहा है, यह पता नहीं चल पाया है. प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि अजय की जिम्मेदारी अभी तय होनी है. रही बात जयपुर की तो वहां मीना शर्मा यथावत अपना काम करती रहेंगी.
ज्ञात हो कि इससे पहले जानकारी मिली थी कि अजय शर्मा को नार्थ इंडिया हेड के बतौर ज्वाइन कराके जयपुर भेजा जा रहा है. ताजी सूचना है कि अजय ने ज्वाइन जरूर किया है लेकिन वे मीना शर्मा को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं. मीना जयपुर में बनी रहेंगी. पिछले साल सितम्बर में स्वतंत्र मिश्रा ने अजय शर्मा को नोएडा कार्यालय से अटैच कर दिया था. अजय को बेंगलोर भी भेजा गया. बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.





