देहरादून से खबर है कि दो पत्रकार चंदन कुमार झा एवं ज्ञान सिंह के खिलाफ जनता टीवी के मालिक एवं वाइस प्रेसिडेंट गुरविंदर सिंह ने नेहरू कालोनी थाने में मामला दर्ज कराया है. इन दोनों पत्रकारों पर आरोप है कि ये लोग जनता टीवी की फर्जी आईडी बनाकर कंपनी को धोखा देकर लोगों को चूना लगा रहे थे. इस फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर गुरविंदर सिंह ने दोनों के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है.
खबर है कि तमाम पत्रकार इस मामले में एसपी से मिलकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके. चंदन कुमार झा ने एक पत्र भी सीएम को लिखा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. इस संदर्भ में जब जनता टीवी के वीपी गुरविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चंदन ने विज्ञापन का पैसा जमा नहीं किया तथा फर्जी आईडी बनाकर उसका दुरुपयोग कर रहे थे. दूसरी तरफ जब चंदन कुमार झा से उनका पक्ष लेने के लिए बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरा चैनल प्रबंधन के ऊपर तीन लाख तीस हजार रुपया बकाया है. जब मैंने अपने पैसे प्रबंधन से मांगे तो उन्होंने इस तरह का आरोप लगाकर मुझे फंसाने की कोशिश की ताकि पैसे न देने पड़ें.





