Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुबोध यादव ने सीएम से कहा – कफन के पैसे चुराने वालों की जांच हो

उत्‍तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के संस्‍थापक सुबोध यादव ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में शवों के अंतिम संस्‍कार के लिए मिलने वाली धनराशि में घोटाले की जांच कराए जाने की मांग की है. सुबोध ने अपने पत्र में लिखा है कि शासनादेश के तहत लावारिश शवों के अंतिम संस्‍कार हेतु शासन द्वारा पन्‍द्रह सौ रुपये धनराशि का निर्धारण किया गया है, परन्‍तु पुलिस के उच्‍च अधिकारी ऐसे शवों के अंतिम संस्‍कार करने वाले आरक्षियों को एक भी पैसा नहीं देते हैं. इन आरक्षियों को अपने जेब से पैसा खर्च कर ऐसे शवों का अंतिम संस्‍कार करना पड़ता है.

उत्‍तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के संस्‍थापक सुबोध यादव ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पुलिस विभाग में शवों के अंतिम संस्‍कार के लिए मिलने वाली धनराशि में घोटाले की जांच कराए जाने की मांग की है. सुबोध ने अपने पत्र में लिखा है कि शासनादेश के तहत लावारिश शवों के अंतिम संस्‍कार हेतु शासन द्वारा पन्‍द्रह सौ रुपये धनराशि का निर्धारण किया गया है, परन्‍तु पुलिस के उच्‍च अधिकारी ऐसे शवों के अंतिम संस्‍कार करने वाले आरक्षियों को एक भी पैसा नहीं देते हैं. इन आरक्षियों को अपने जेब से पैसा खर्च कर ऐसे शवों का अंतिम संस्‍कार करना पड़ता है.

सुबोध ने मांग की है कि आखिर शासन द्वारा दिए जाने वाली यह धनराशि कहां जाती है तथा कौन इसे खर्च करता है इसकी जांच कराने जाने की आवश्‍यकता है. नीचे सुबोध यादव द्वारा सीएम को लिखा गया पत्र.


सेवा में,

माननीय मुख्यमंत्री,
उ.प्र. सरकार,
लखनऊ।

विषय- अज्ञात शवों के अन्तिम संस्कार हेतु अनुमन्य धनराशि रुपये 1500 पुलिसकर्मियों को उपलब्ध न कराने एवं घोटाले में लिप्त आईपीएस अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कराने हेतु।

महोदय,

प्रार्थी अपने सेवाकाल के अनुभवों तथा पूरे उ0प्र0 में कार्यरत पुलिस कर्मियों के दैनिक अनुभवों के आधार पर पूरी तौर पर संतुष्ट है कि निम्न शासनादेश लावारिस शवों के अन्तिम संस्कार हेतु शासनादेश संख्या डब्ल्यू- 1733/6-पु.-2-08-1500(11)/98 टी.सी. -11 दिनांक 17.11.2008 द्वारा 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, का पालन प्रायः नहीं किया जा रहा है ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आंशिक या समस्त व्यय अपनी जेब से करके ही अन्तिम संस्कार कराना पड़ता है। जोकि आर्थिक रूप से कष्टप्रद व मानसिक रूप से क्लेशप्रद है।

उ0प्र0 पुलिस कर्मियों की यह समस्या आपकी सेवा में संज्ञान लेने हेतु प्रेषित है आपसे विनम्र प्रार्थना है कि पुलिस कर्मियों की समस्या का समाधान हेतु कृपया कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें। इस प्रकरण की जांच माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जी की अध्यक्षता में किसी आयोग से करा ली जाये, तो स्वतः स्पष्ट हो जायेगा कि कफन और अंतिम संस्कार की राशि का बन्दरबांट कौन-कौन कर रहा है तथा यह धनराशि वास्तविक रूप में पुलिस कर्मियों को प्राप्त कराना सुनिश्चित किया जाय तो सभी पुलिस कर्मी आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।

दिनांक 04.05.2012 

प्रार्थी

सुबोध यादव

पुत्र स्व. भारत सिंह यादव

निवास- निकट कोठी

माननीय मुलायम सिंह यादव

(पुरानी बच्चा जेल)

सिविल लाइन्स, इटावा(उ0प्र0)

मोबा0- 9457441188

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...