आई-नेक्स्ट अपने पोर्टल आई अड्डा को धार देने की रणनीति बना रहा है. अब इस पोर्टल को ज्यादा धारदार एवं तेवरदार बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है. इसी क्रम में आई-नेक्स्ट के सभी बारहों एडिशन से एक संपादकीय सहयोगी तथा एक फोटोग्राफर कानपुर बुलाया गया है. संपादकीय के लोगों को कानपुर में गुरुवार को कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी समझाई जा रही है. आज इन लोगों की मीटिंग चल रही है. सूत्रों का कहना है कि आई अड्डा पर फोटो-वीडिया लोड करने के अलावा खबरों के प्रस्तुतिकरण को लेकर भी इन लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है.
आज संपादकीय से जुड़े लोगों की मीटिंग ली जा रही है तथा उन्हें समझाया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि कल यानी शुक्रवार को फोटोग्राफरों के साथ मीटिंग कर ट्रेनिंग सत्र आयोजित की जाएगी. इन्हें वीडिया एवं फोटो अपलोड करने की जानकारी दी जाएगी. किस तरह की खबरों की वीडियो बनाएं इसके बारे में भी बताया जाएगा. यह सारी कवायद इसलिए की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरनेट एडिशन की तरफ आकर्षित हो सकें.





