दो दुखद सूचनाएं हैं. पहली फैजाबाद से है. दैनिक जनमोर्चा, फैजाबाद के सम्पादक शीतला सिंह के बड़े बेटे सतेंद्र सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सतेन्द्र सिंह (55 वर्ष) मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में सपत्नीक घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को ट्रामा सेन्टर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी घायल पत्नी भी वहीं भर्ती हैं ।
श्री मुलायम सिंह यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और काबीना मंत्री मोहम्मद आज़म खान ने भी अपनी हार्दिक संवेदना ज़ाहिर की. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मार्ग दुर्घटना में श्री सतेन्द्र सिंह का निधन दुःखद घटना है। उन्होंने श्री शीतला सिंह से इस असहनीय घटना के लिए संवेदना जताते हुए उन्हें सांत्वना दी।
एक अन्य सूचना गोरखपुर से है. अमर उजाला, गोरखपुर में सब एडिटर के पद पर कार्यरत अजय पांडेय के बड़े पिताजी राधा गोविंद पांडेय का परसों निधन हो गया. पांडेय जी गाजीपुर जिले के ग्राम सुहवल के निवासी थे.





