इंटरनेट सेंसरशिप के खिलाफ सेव योर वॉयस की भूख हड़ताल 'फ्रीडम फास्ट' का आज तीसरा दिन है. सेव योर वॉयस की टीम फ्री इंटरनेट और आजाद लबों की मांग को लेकर दो मई से अनशन पर बैठी है. टीम को जन्तर मन्तर पर केवल ३ दिनों की ही अनुमति दी गई थी और सरकार इसे आगे बढ़ाने को राजी नहीं थी. पर यहाँ से पीछे हटना का विकल्प इस टीम को पसंद नहीं आया और इसलिए इन्होंने तय किया है कि ये लोग बिना सरकारी मंजूरी के भी जंतर मंतर पर अपनी भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि इन लोगों को सरकार और पालिटिकल पार्टियों से इस बारे में कोई ठोस जवाब नहीं मिल जाता.
सेव योर वॉयस की टीम सरकार से मांग कर रही हैं कि आईटी एक्ट २०११ को हटाया जाए और इनकी जगह कुछ मजबूत कानूनों को लाकर इंटरनेट को मजबूती प्रदान की जाए. केरल के एक एमपी पी राजीव इस कानून को हटाने के लिये राज्य सभा में एक एनलमेंट मोशन लाए हैं, जिस पर पार्टी सांसदों को वोट करना है. अब तक किसी भी पार्टी ने इस मोशन पर वोट करने के लिये हामी नहीं भरी है. अगर यह कानून इस सत्र में खत्म नहीं होता है तो हमें इस हटवाने में कई साल लग जाएंगे.





