Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अस्‍पताल के स्‍टाफ ने टीवी पत्रकार को बंधक बनाया

पंजाब के तरनतारन में भ्रष्टाचार व डाक्टरों की लेटलतीफी की शिकायतों पर कवरेज करने के लिए गए टीवी पत्रकार जसबीर सिंह को सिविल अस्पताल पट्टी के स्टाफ ने कमरे में बंधक बना कर कैमरा व मोबाइल छीन लिया। यही नहीं करंट लगाने की धमकियां दी गईं। पत्रकार समुदाय ने पुलिस व सेहत विभाग को लिखित शिकायत करके स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में स्टाफ ने पत्रकार का सामान वापस कर दिया।

पत्रकार जसबीर सिंह सुबह करीब सवा नौ बजे पट्टी के सिविल अस्पताल पहुंचा जहां उसने मरीजों की समस्याओं की कवरेज की। अस्पताल के स्टाफ ने पत्रकार को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकियां देते हुए यह लिखवाया कि वह दोबारा अस्पताल में नहीं आएगा। मामले का पता चलते ही प्रेस क्लब पट्टी के प्रधान कुलविंदर पाल सिंह कालेके व अन्य पत्रकार मौके पर पहुंचे। पत्रकारों ने मांग की कि अस्पताल में भ्रष्टाचार व मनमानियों की शिकायतों की जांच करवाई जाए। तरनतारन के सिविल सर्जन डा. करणजीत सिंह को लिखित शिकायत की गई है। उन्होंने मामले की जांच करवाने का यकीन दिलाया। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...