Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कवरेज कर रहे पत्रकारों से भिड़ गए डाक्‍टर, दोनों तरफ से पुलिस में शिकायत

नैनीताल जिले के रामनगर के सरकार अस्‍पताल में समाचार कवरेज करने गए जैन टीवी एवं सी न्‍यूज के पत्रकारों के साथ डाक्‍टरों ने बदसलूकी की. दोनों पक्षों में विवाद हुआ. दोनों लोगों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी. रामनगर थाने में दोनों तरह से लिखित तरहीर दे दी गई है. पुलिस ने किसी भी तरफ का मुकदमा दर्ज नहीं किया है. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्‍थानीय मीडियाकर्मियों में नाराजगी है.

नैनीताल जिले के रामनगर के सरकार अस्‍पताल में समाचार कवरेज करने गए जैन टीवी एवं सी न्‍यूज के पत्रकारों के साथ डाक्‍टरों ने बदसलूकी की. दोनों पक्षों में विवाद हुआ. दोनों लोगों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी. रामनगर थाने में दोनों तरह से लिखित तरहीर दे दी गई है. पुलिस ने किसी भी तरफ का मुकदमा दर्ज नहीं किया है. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्‍थानीय मीडियाकर्मियों में नाराजगी है.

जानकारी के अनुसार जैन टीवी के पत्रकार उस्‍मान तथा सी न्‍यूज के राजीव एक खबर करने के लिए अस्‍पताल में गए हुए थे. वे कुछ लोगों से बाइट ले रहे थे इसी दौरान अस्‍पताल के डाक्‍टर केके जोशी, डाक्‍टर वीके टमटा एवं डाक्‍टर वीके पंत आ गए तथा इन लोगों को फर्जी पत्रकार बताते हुए अस्‍पताल से निकलने को कहा. दोनों लोगों ने विरोध किया तो बात बढ़ गई. डाक्‍टरों ने इन्‍हें अपशब्‍द कहे तो इन लोगों ने भी खरी खोटी सुनाई. कहा जा रहा है कि डाक्‍टरों का आरोप था कि ये लोग उनके काम में खलल डालते हैं. जबकि पत्रकारों का आरोप है कि ये लोग इलाज के नाम अपनी प्राइवेट दुकान चला रहे हैं. तथा मरीजों से बिना पैसा लिया इलाज नहीं किया जाता है.

इस संदर्भ में जैन टीवी के पत्रकार उस्‍मान का कहना है कि अस्‍पताल में गड़बडि़यों की शिकायत पर समाचार कवरेज करने गए थे तो डाक्‍टरों ने बदतमीजी की. इसके बाद हमलोगों ने लिखित तहरीर थाने में दी. बाद में डाक्‍टरों की तरफ से भी सरकारी काम में दखल देने का लिखित तहरीर दिया गया. इस संदर्भ में डाक्‍टरों का पक्ष जानने के लिए बात की गई परन्‍तु उनसे बात नहीं हो पाई. वहीं नैनीताल जिले के सीएमओ एसके पोरंगा ने पूछे जाने पर इस मामले में जुबान ही नहीं खोली. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...