अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि मेरठ के लिए भेजे गए विनोद तिवारी का तबादला आदेश वापस ले लिया गया है. विनोद अब गोरखपुर में ही अमर उजाला को अपनी सेवाएं देंगे. उल्लेखनीय है कि अमर उजाला, गोरखपुर में कई ब्यूरोचीफो की जिम्मेदारी बदली गई थी, वहीं दूसरी ओर यशोदा श्रीवास्तव का तबादला बनारस तथा विनोद तिवारी का तबादला मेरठ के लिए किया गया था. परन्तु प्रबंधन ने विनोद तिवारी की परेशानियों को देखते हुए अपना यह आदेश वापस ले लिया है. हालांकि प्रबंधन ने अभी उन्हें लिखित आदेश जारी नहीं किया है.
पंजाब केसरी (दिल्ली) के आगरा ब्यूरो से खबर है कि सुधीर भारद्वाज की जगह एसके शर्मा को आगरा का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. इस अखबार के प्रबंधन ने पिछले कुछ समय में कई ब्यूरोचीफो की जिम्मेदारियां बदली हैं. दूसरी तरफ पंजाब केसरी के दिल्ली व जालंधर के चक्कर में भी पत्रकार अक्सर परेशान रहते हैं. एसके शर्मा को आगरा में अखबार के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.





