Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

होमगार्ड भाइयों ने बस्‍ती जिले में पत्रकार को बंधक बनाकर पीटा

: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी : बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम कोदई में शनिवार को होमगार्ड की नौकरी करने वाले दो सगे भाइयों ने मिल कर एक पत्रकार की निर्मम पिटाई कर दी तथा घर में तोड़-फोड़ के बाद युवक को मोटरसाइकिल पर बैठा कर जबरिया ले गए। अपने घर में बंदी बना कर उसकी करीब एक घंटे पिटाई की गई। बाद में गांव के लोगों ने मिलकर किसी तरह मुक्‍त कराया। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों होमगार्डो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरा फरार है।

: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी : बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम कोदई में शनिवार को होमगार्ड की नौकरी करने वाले दो सगे भाइयों ने मिल कर एक पत्रकार की निर्मम पिटाई कर दी तथा घर में तोड़-फोड़ के बाद युवक को मोटरसाइकिल पर बैठा कर जबरिया ले गए। अपने घर में बंदी बना कर उसकी करीब एक घंटे पिटाई की गई। बाद में गांव के लोगों ने मिलकर किसी तरह मुक्‍त कराया। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों होमगार्डो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरा फरार है।

अखबार के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले शक्तिशरण उपाध्याय शनिवार की सुबह करीब सात बजे अपने बरामदे में बैठ कर चाय पी रहे थे। उसी समय गांव के ही होमगार्ड मानिकराम व हरीराम आए और बिना कोई वजह बताए लाठी डण्डों से उन पर हमला कर दिया। शक्तिशरण को घर में घुसकर पीटा गया। बीच बचाव करने आई मां और भाई से भी बदतमीजी की गई। उनलोगों को घर में बंद करने के बाद दोनो होमगार्ड शक्तिशरण को जबरिया अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने घर ले गए। वहां भी उन्‍हें जमकर पीटा गया।

गांव के काफी संख्‍या में जुटे लोग होमगार्ड भाइयों के चंगुल से पत्रकार को मुक्‍त कराया। यहां से छूटने के बाद शक्तिशरण हर्रैया थाने पहुंचे तथा मारपीट एवं अगवा किए जाने की घटना की लिखित शिकायत की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दोनों होमगार्ड भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452,342,323,504,506 व 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी मानिकराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी हरीराम फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस घटना से पत्रकारों में काफी नाराजगी है। शक्तिशरण पर हमले की खबर पर हर्रैया थाने पर एकत्र हुये पत्रकारों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताया तथा थानाध्यक्ष से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्‍यक्ष ब्रजेश सिंह ने जल्‍द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने की बात कही। थाने पर पहुंचे पत्रकार अनिल ओझा, शत्रुघ्न पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, राम सागर पाण्डेय, धर्मेन्द्र तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अनीष सिंह, शमशेर सिंह, राजेश सिंह विशेन ने शक्तिशरण के साथ हुई घटना पर रोष जताते हुए कहा कि समाज सेवा के भाव से काम करने वाले पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनायें बढ़ रही हैं, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...