Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

डा. शिवकुमार राय लांच करेंगे न्‍यूज एवं वूमेन इम्‍पॉवरिंग मैगजीन

आजतक, वॉयस ऑफ इंडिया, दैनिक जागरण समेत कई संस्‍थानों में वरिष्‍ठ पद पर रहे डा. शिव कुमार राय अब अपनी मैगजीन लांच करने जा रहे हैं. फोर्थ वॉयस मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले वे एक न्‍यूज मैगजीन तथा एक वूमेन इम्‍पॉवरिंग मैगजीन लांच करने जा रहे हैं. उनकी कंपनी टीवी माध्‍यम के लिए भी कार्यक्रम तैयार करेगी. संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ महीनों में वे अपनी इस योजना को मूर्त रूप दे देंगे.

शिवकुमार वरिष्‍ठ पत्रकार तथा कॉलमिस्‍ट हैं. इनकी प्रिंट एवं इलेक्‍ट्रानिक मीडिया दोनों पर अच्‍छी पकड़ है. शिव कुमार ने अपने करियर की शुरुआत मध्‍य प्रदेश में नवभारत के साथ की थी. इसके बाद दिल्‍ली में दैनिक जागरण से जुड़ गए. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद जी न्‍यूज पहुंचे. वहां एंकर के रूप में सेवाएं दीं. इसके बाद आजतक, वॉयस ऑफ इंडिया से भी वरिष्‍ठ पदों पर काम किया. दूरदर्शन से भी एंकर और फ्रीलांसर के रूप में जुड़े हुए हैं. वे जीएनएन न्‍यूज में मैनेजिंग एडिटर भी रहे. उनकी कंपनी आस्‍था के लिए कार्यक्रम बना रही है, जिसका शख्सियत नाम से प्रसारण हो रहा है. वे अपनी कंपनी में सीईओ कम संपादक की भूमिका में होंगे. साथ ही अखबारों के लिए अपने कॉलम भी लिखते रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...