Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रायपुर से लांच हुआ अंग्रेजी दैनिक ‘द पायनियर’

अंग्रेजी दैनिक 'द पायनियर' का प्रकाशन छत्‍तीसगढ़ से भी शुरू हो गया है। रविवार को इस अखबार की लांचिंग रायपुर में की गई। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी, डा. रमन सिंह, अखबार के प्रधान संपादक चंदन मित्रा, रायपुर में अखबार के प्रकाशक विजय बुधिया समेत कई गणमान्‍य लोगों ने अखबार की लांचिंग की। 'द पायनियर' का संपादक सुजीत कुमार को बनाया गया है। सुजीत पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

अंग्रेजी दैनिक 'द पायनियर' का प्रकाशन छत्‍तीसगढ़ से भी शुरू हो गया है। रविवार को इस अखबार की लांचिंग रायपुर में की गई। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी, डा. रमन सिंह, अखबार के प्रधान संपादक चंदन मित्रा, रायपुर में अखबार के प्रकाशक विजय बुधिया समेत कई गणमान्‍य लोगों ने अखबार की लांचिंग की। 'द पायनियर' का संपादक सुजीत कुमार को बनाया गया है। सुजीत पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

लांचिंग के मौके पर आडवाणी ने कहा कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास और लोकतंत्र को सबल बनाने में पत्रकारिता की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वतंत्रता के बाद अशिक्षा, गरीबी और निरक्षरता जैसी समस्याओं के बावजूद विगत छह दशकों में लोकतंत्र को लगातार मिली कामयाबी एक बड़ी उपलब्धि है। देश ने हर प्रकार की गंभीर समस्या और चुनौती का सामना करते हुए विकास के हर क्षेत्र में कई उपलब्धियां भी प्राप्त की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने समाचार पत्र के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि नाम और प्रतिष्ठा के अनुरूप दैनिक 'द पायनियर' छत्तीसगढ़ में भी जरूर सफल होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सीधे-सच्चे, ईमानदार और मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। 'द पायनियर' में छत्तीसगढ़ की हवा-मिट्टी और पानी का प्रभाव जुड़ जाए, तो यह समाचार पत्र और भी अधिक प्रखरता के साथ पत्रकारिता की मशाल को रौशन कर सकता है।

अखबार के मुख्य सम्पादक एवं भाजपा नेता चंदन मित्रा ने 'द पायनियर' के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दो वर्ष बाद यह समाचार पत्र अपने प्रकाशन के 150 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर श्री चंदन मित्रा और 'द पायनियर' के रायपुर संस्करण के प्रकाशक विजय बुधिया ने लालकृष्ण आडवाणी तथा डॉ. रमन सिंह का शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी, प्रदेश के गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री हेमचंद यादव, जल संसाधन मत्री श्री रामविचार नेताम, आवस एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत, लोकसभा सांसद श्री रमेश बैस, श्री नंदकुमार साय, श्री चंदूलाल साहू, श्री दिनेश कश्यप और सुश्री सरोज पाण्डेय, सहित अनेक विधायक, विभिन्न निगम मंडलों के अध्यक्ष और प्रबुध्द नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...