स्टार समूह से अपना नाता तोड़ने वाला एबीपी ग्रुप अपने चैनलों को एक जून से नए नाम से रिलांच करने जा रहा है. पूर्व घोषणा के अनुसार एमसीसीएस ने ऐलान किया है कि अब स्टार न्यूज एक जून से एबीपी न्यूज, स्टार बांग्ला एबीपी आनंद तथा स्टार मांझा एबीपी मांझा के नाम से रिलांच किया जाएगा. ये तीनों समाचार चैनल अब पूर्ण रूप से आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप के स्वामित्व के अधीन रहेगा. इसकी घोषणा एसीसीएस के सीईओ अशोक वेंकटरमानी ने की है. आप भी देख सकते हैं वेंकटरमानी का पत्र.






