सहारा आगरा ब्यूरो के हेड रहे मनोज यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में कंपनी से टर्मिनेट कर दिया गया है. सहारा ने यह फैसला लंबी जांच पड़ताल के बाद लिया है. बताया जा रहा है कि सहारा में साल भर पहले हुए सत्ता परिवर्तन के दौरान मनोज यादव ने रमेश अवस्थी का साथ छोड़कर स्वतंत्र मिश्र का हाथ थाम लिया था. मनोज यादव को रमेश अवस्थी ने ही आगरा का ब्यूरो हेड बनवाया था. मनोज यादव का टर्मिनेशन सहारा अखबार में फोटो छापकर किया गया है. इस पब्लिक नोटिस का प्रकाशन राष्ट्रीय सहारा के सभी संस्करणों में किया गया है.
मनोज यादव पर करप्शन के कई आरोप थे जो जांच में सिद्ध हुए. मनोज पर कंपनी के कई लाख रुपये दबाने के भी आरोप हैं. मनोज काफी पहले सस्पेंड कर दिए गए थे जिसकी खबर भड़ास4मीडिया पर भी प्रकाशित की गई थी. मनोज को सस्पेंड करके एसआईएमसी, नोएडा के साथ अटैच कर दिया गया था. उन्हें अब बर्खास्त कर दिया गया है. सहारा में छपी बर्खास्तगी की नोटिस इस प्रकार है…






