यशवंत जी, भड़ास4मीडिया के सफल चार साल संपन्न होने और पंचम वर्ष में प्रवेश के लिए बधाई. तीन-चार माह के संक्षिप्त प्रवास के बाद सितम्बर 2009 में जब मैं दिल्ली से विदा ले रहा था, तभी पहली बार फ़ोन पर आपसे बात हुई थी. पत्रकार और पत्रकारिता की दशा-दिशा पर पैनी निगाह रखने की भड़ास4मीडिया की पहरेदारी ने अनजाने में ही जो ऐतिहासिक कार्य किया है, उससे मीडिया बिरादरी का सचमुच भला हुआ है. जग का हाल लिखने वालों को अपने और अपनी बिरादरी के हाल से परिचित कराने का काम भड़ास ने बखूबी किया है.
कल ही देवर्षि नारद की जयन्ती थी. जो हमारी सृष्टि के प्रथम पत्रकार भी कहे जाते हैं. आपने अपने आलेख में जिस अनुभव को रखा है…. (…महसूस कर रहा हूं कि इन चार वर्षों में भड़ास ने मुझको अंदर से बिलकुल बदल कर रखा दिया है. कभी कभी लगता है कि मैं अपना जीवन जी चुका हूं. मोक्ष मिल चुका है. कोई सवाल मन में नहीं बचा है…) इस सत्य को पा लेना सबके बूते की बात नहीं होती.
सादर,
तारकेश्वर मिश्रा
Resident Editor (West Bengal)
PRABHAT KHABAR (KOLKATA)
Mobile : 9831918555
tag- b4m 4 year





