टेलीविजन पत्रकार अमिताभ भूषण ने महुआ न्यूज लाइन में अपनी नई पारी की शुरुआत की है. महुआ न्यूज लाइन में अमिताभ बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर शामिल हुए हैं. इससे पहले अमिताभ भूषण सौभाग्य मिथिला चैनल में एंकर, रिपोर्टर, प्रोड्यूसर तीनों काम एक साथ सँभालते थे. प्रभात खबर मुजफ्फरपुर से अपनी पत्रकारिता की यात्रा शुरू करने वाले अमिताभ मीडिया के सभी माध्यमों में काम कर चुके हैं. हाल के दिनों में न्यू मीडिया पर काम कर रहे थे. अमिताभ के बारे में खास बात है इनकी सोशल नेटवर्किंग. सामाजिक-राजनीतिक और मीडिया के लोगों में अच्छी पकड़ रखते हैं.
आवाजाही, पुरस्कार, किताब आदि से संबंधित खबरें [email protected] पर मेल कर दें. मेल भेजने वाले का नाम-पहचान गोपनीय रखा जाएगा.






