सहारा मीडिया से सूचना है कि कई लोगों के कामकाज में बदलाव किया गया है. स्वतंत्र मिश्रा को राष्ट्रीय सहारा अखबार के सेल्स और मार्केटिंग का हेड बना दिया गया है. वे मीडिया हेड हुआ करते थे लेकिन उपेंद्र राय को मीडिया हेड समेत कई बड़ी जिम्मेदारियां दे दिए जाने के बाद स्वतंत्र मिश्रा लगभग शंटिंग में चले गए थे. अब उनके कर्तव्य को पुनर्परिभाषित कर दिया गया है. वे सहारा मीडिया के प्रिंट डिवीजन (जिसमें अखबार, मैग्जीन आदि सभी हैं) के सेल्स-मार्केटिंग के हेड के तौर पर काम देखेंगे.
अनिल राय को सहारा समय, यूपी-उत्तराखंड न्यूज चैनल का प्रभारी बनाया गया है. राजेश कौशिक को एनसीआर न्यूज चैनल की जिम्मेदारी दी गई है. मुंबई चैनल को अब नोएडा से संचालित करने का फैसला किया गया है. अभी तक सहारा समय, मुंबई के सुब्रत राय के बेटे व वधू चलाते थे और इसका सारा कामधाम मुंबई में ही होता था. पर अब इसका संचालन नोएडा की ही टीम से कराने का फैसला लिया गया है. इस कारण मुंबई चैनल का सारा कामकाज नोएडा शिफ्ट किया जा रहा है. चैनल की शिफ्टिंग के काम का प्रभारी रजनीकांत सिंह को बनाया गया है. कुछ अन्य बदलावों की भी चर्चा है लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.





