Aseem Trivedi के आंदोलन Save Your Voice के तहत असीम और आलोक पिछले 7 दिन से अनशन पर हैं… और इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की आज़ादी को रोकने की सरकारी साज़िश और आईटी एक्ट 2011 के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं… असीम और आलोक संसद में आने वाले संशोधन के खिलाफ प्रस्ताव के समर्थन और इस कानून के ज़रिए अभिव्यक्ति के आखिरी बचे ताकतवर माध्यम को भी सेंसर कर देने की कोशिशों के खिलाफ 7 दिन से भूखे हैं…

अब 10 मई यानी कि परसों असीम और आलोक जंतर मंतर पर एक अनोखा शो करना चाहते हैं… लेकिन लगातार अपनी जेब से खर्च करने के बाद अब दोनों फंड की कमी से जूझ रहे हैं… क्या हममें से कुछ दोस्त हैं जो इन दोनों युवाओं की आर्थिक सहायता के लिए अंशदान कर सकते हैं… साथियों, कुछ भी अंशदान हो, उसका स्वागत है… सामाजिक लड़ाई, सामुदायिक अंशदान से ही हो, ये पुराना और विश्वसनीय सिद्धांत है… समाज की लड़ाई को समाज समर्थन दे… असीम और आलोक की मदद के लिए सम्पर्क करें– 09336505530 और 09310797184.
Mayank Saxena के फेसबुक वॉल से साभार.





