Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में कइयों की बीट बदली

: आज समाज ने भिवानी में दिखाए रंग : चंडीगढ़। भास्कर के हरियाणा व पंजाब ब्यूरो में लंबे समय बाद बड़ा फेरबदल किया गया है। रवि शर्मा को हरियाणा ब्यूरो से हटाकर चंडीगढ़ भास्कर सिटी में भेज दिया है। उन्हें वहां स्वास्थ्य की बीट दी गई है। दूसरी तरफ यूटी प्रशासन देख रहे संजीव रामपाल को पंजाब ब्यूरो का दायित्व सौंप दिया गया है। वे यहां विशेष राजनीतिक स्टोरी करेंगे। उनके स्थान पर मनोज अखरेजा को यूटी प्रशासन की बीट दी गई है। सतेन्द्र ओझा को कोर्ट व पंजाब विश्वविद्यालय की बीट दी गई है।

: आज समाज ने भिवानी में दिखाए रंग : चंडीगढ़। भास्कर के हरियाणा व पंजाब ब्यूरो में लंबे समय बाद बड़ा फेरबदल किया गया है। रवि शर्मा को हरियाणा ब्यूरो से हटाकर चंडीगढ़ भास्कर सिटी में भेज दिया है। उन्हें वहां स्वास्थ्य की बीट दी गई है। दूसरी तरफ यूटी प्रशासन देख रहे संजीव रामपाल को पंजाब ब्यूरो का दायित्व सौंप दिया गया है। वे यहां विशेष राजनीतिक स्टोरी करेंगे। उनके स्थान पर मनोज अखरेजा को यूटी प्रशासन की बीट दी गई है। सतेन्द्र ओझा को कोर्ट व पंजाब विश्वविद्यालय की बीट दी गई है।

स्टेट हेड कमलेश सिंह के निर्देश पर चंडीगढ़ के संपादक बृजमोहन ने ये आदेश जारी किए हैं। संकेत यह भी दिए गए हैं कि अभी फेरबदल और होगा। साथ ही इन फेरबदल को न मानने वाले और नया काम न संभालने वालों को चलता भी किया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब चुनाव के लिए इस बार नई टीम का गठन किया जाएगा।

आज समाज ने भिवानी में दिखाए रंग

भिवानी । हरियाणा में आज समाज की लॉचिंग के समय से ही भास्कर तथा जागरण में खलबली मची हुई है। जानकारों के अनुसार आज समाज ने भास्कर व जागरण को सबसे अधिक नुकसान भिवानी में किया है। भिवानी में आज समाज की खबरों के आगे दोनों अखबार टिक नहीं पा रहे हैं। एक माह के दौरान चार से पांच स्टिंग ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं एसडीएम कार्यालय में दलाली करते हुए रंगे हाथों फोटो करने के बाद अखबार के पहले पेज की सुर्खियां बन चुकी हैं। नरेंद्र वत्स के नेतृत्व में आज समाज की टीम ने जो खलबली मचाई है उससे जहां पाठको की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं दैनिक जागरण व भास्कर के रिपोर्टरों की प्रतिदिन वाट भी लग रही है। आज समाज की टीम में पवन शर्मा, आदेश चौधरी, अशोक ढिकाव तथा विक्रम बनेटा जबरदस्त रंग दिखा रहे हैं। शहर में इस समय आज समाज सात हजार का सरकुलेशन पार कर चुका है, जबकि जिले में दस हजार का।

अगर आप उपरोक्त जानकारियों-सूचनाओं से असहमत हों तो अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...