Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फेसबुक पर शाजी जमां के खिलाफ कुत्सित मुहिम

इंटरनेटी ब्रह्मांड में आजादी सबके लिए है. जाहिर है, बुरे लोगों को भी ये आजादी मयस्सर है. कुछ ऐसे बुरे लोग हैं जो गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हीरो के रूप में पेश करके हत्यारे की मार्केटिंग करते हैं और गांधी जी को बुरा-भला कह घटिया आदमी बताते हुए कोसते रहते हैं. ऐसे लोगों की दिमागी स्थिति को क्या कहा जाए. इन्हीं में से कुछ लोग शाजी जमां के पीछे पड़ गए हैं. शाजी जमां को शरीफ, संवेदनशील और पढ़ा-लिखा संपादक माना जाता है. लो-प्रोफाइल में रहने वाले शाजी जमां आमतौर पर रिएक्ट नहीं करते, वे चुपचाप अपना काम करते हैं.

इंटरनेटी ब्रह्मांड में आजादी सबके लिए है. जाहिर है, बुरे लोगों को भी ये आजादी मयस्सर है. कुछ ऐसे बुरे लोग हैं जो गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को हीरो के रूप में पेश करके हत्यारे की मार्केटिंग करते हैं और गांधी जी को बुरा-भला कह घटिया आदमी बताते हुए कोसते रहते हैं. ऐसे लोगों की दिमागी स्थिति को क्या कहा जाए. इन्हीं में से कुछ लोग शाजी जमां के पीछे पड़ गए हैं. शाजी जमां को शरीफ, संवेदनशील और पढ़ा-लिखा संपादक माना जाता है. लो-प्रोफाइल में रहने वाले शाजी जमां आमतौर पर रिएक्ट नहीं करते, वे चुपचाप अपना काम करते हैं.

शाजी जमां की उच्चस्तरीय शिक्षा-दीक्षा और उनके परिवार का साहित्यिक बैकग्राउंड उन्हें चेतना के स्तर पर प्रगतिशील और अन्य संपादकों से अलग व खास बनाता है. अपनी इसी जनपक्षधर सोच-समझ के कारण उन्होंने स्टार न्यूज के कंटेंट को भरसक डेमोक्रेटिक बनाए रखने की कोशिश की. स्टार न्यूज ने कई जोरदार प्रोग्राम दिखाए हैं. बड़े न्यूज चैनलों में स्टार न्यूज ही है जिसने निर्मल बाबा के पाखंड का पर्दाफाश करना शुरू किया. रामदेव, अन्ना आदि के अच्छे आंदोलनों की दूसरी तस्वीरें भी दिखाई, जो उचित है.

हम डेमोक्रेटिक कंट्री में रहते हैं और मीडिया का यह कर्तव्य है कि वह किसी भी मुद्दे के प्रत्येक एंगल को जनता के सामने रखे. पर कुछ अंधभक्त, कट्टरपंथी यह बर्दाश्त नहीं कर पाते कि उनके चहेते लोगों की किसी भी प्रकार से आलोचना की जाए. ऐसे ही मूर्ख, अलोकतांत्रिक, कट्टरपंथी और चिरकुट किस्म के लोग इन दिनों फेसबुक पर शाजी जमां के खिलाफ कुत्सित मुहिम छेड़े हुए हैं. पढ़ने लिखने से कोसों दूर रहने वाले इन छोकरों के घृणित अभियान की भड़ास4मीडिया निंदा करता है और उनसे अपील करता है कि वे अपनी बात तर्कों-तथ्यों के आधार पर करें न कि किसी व्यक्ति के मुस्लिम या हिंदू होने के आधार पर.

नीचे वह पोस्ट दिया जा रहा है जिसे किन्हीं Ravi Shanker Yadav ने फेसबुक पर अपलोड किया हुआ है और दर्जनों लोगों के साथ शेयर किया है. रवि शंकर यादव के प्रोफाइल पर उसके बारे में बताया गया है कि वह इंडिया अगेंस्ट कांग्रेस का सोशल वर्कर है. खुद को फैजाबाद निवासी बताता है. इस रवि शंकर यादव से अपील है कि वह किसी पर बिना जाने समझे परसनल और बिलो द बेल्ट अटैक न करे. सबको गरियाइए और गरियाते ही रहिए दिन भर, शौक से, लेकिन कमर के नीचे वार न करें. शाजी जमां चेतना, समझ और इमानदारी के स्तर पर आपसे बहुत काबिल और संवेदनशील हैं. आप या तो जानबूझ कर बदमाशी कर रहे हैं या फिर अनजाने में किसी के हाथों के मोहरे बन गए हैं.

आपके लिखे से समझ में आ रहा है कि आप उसी रामदेव के अंधभक्त हैं जो इन दिनों कालेधन के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं. आपकी तरह मैं भी रामदेव का प्रशंसक हूं, उनके कालेधन विरोधी और कांग्रेस विरोधी पोलिटिकल कंपेन का समर्थक हूं. लेकिन आप जैसे अंधभक्तों के कारण मैं थोड़ा भयभीत हो जाता हूं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि अगर रामदेव का राज आएगा तो इस देश में फासिज्म लागू हो जाएगा, किसी के बारे में कोई बात करना कहना मुश्किल हो जाएगा. रामदेव के ढेर सारे समर्थक उनके ऐसे अंधभक्त हैं जो रामदेव की बुराई सुनना ही नहीं चाहते. लेकिन ऐसा करने से रामदेव के काले कारनामें छिप नहीं जाएंगे. बाबा रामदेव ने काफी पैसा नियम के खिलाफ इधर उधर किया है और तहलका समेत कई जगहों पर इसकी रिपोर्ट छप चुकी है. करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है. किसानों से जबरन जमीनें लिखवाई हैं. और भी बहुत कुछ किया है.

इन सब बुराइयों के बावजूद बबवा के कालेधन आंदोलन के प्रति मैं समर्थन रखता हूं लेकिन रवि शंकर यादव जैसे अंधभक्तों के कारण शक होने लगता है कि रामदेव लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं या बर्बाद करना चाहते हैं. उन्हें अपने समर्थकों में लोकतांत्रिक सोच-समझ और सीख पैदा करनी चाहिए, वरना सोच-समझ-चेतना के स्तर पर संघियों और बाबा समर्थकों में कोई फर्क नहीं रह जाएगा, जैसा कि कई लोग कहते भी हैं, और रवि शंकर जैसों की करनी ऐसे तथ्यों की पुष्टि करते हुए रामदेव के संघी होने की चुगली भी करती है. रामदेव कोई भगवान नहीं, कोई खुदा नहीं. वह शून्य से उठा हुआ हमारे आप जैसा ही आदमी है. वह अति महत्वाकांक्षी हैं और राजनीतिक रूप से सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं. ऐसी इच्छा रखना गलत नहीं पर गलत ये है कि आप अपनी तनिक भी आलोचना बर्दाश्त नहीं करते. जो आप पर किसी तरह का सवाल खड़ा करे या आपको लेकर एनालिटिकल हो जाए तो आप उसे खारिज करने लगते हैं, उसकी जाति धर्म आदि के आधार पर उसे उसकी औकात बताने लगते हैं.  रामदेव और उनके समर्थकों की यह आदत ठीक नहीं. जन समर्थन पाने के कारण दिमाग नहीं खराब होना चाहिए बल्कि दिमाग ठीक हो जाना चाहिए, विनम्रता बढ़ जानी चाहिए, वरना कांग्रेसियों और रामदेव समर्थकों में फर्क क्या रह जाएगा. -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया


Ravi Shanker Yadav :  क्या कुत्ते का नाम बदलकर कुछ और कर दे तो उसका चरित्र बदल जायेगा? भारत मे स्टार न्यूज़ स्टार ग्रुप और कलकत्ता की आनंद बाज़ार पत्रिका ग्रुप का एक साझा चैनल था. लेकिन भारत मे स्टार न्यूज़ की सबसे बड़ी कमाई एडवरटाइजिंग से नही आती थी बल्कि स्टार न्यूज़ की सबसे बड़ी कमाई कांग्रेस की दलाली करने से होती थी. ये चैनेल घोषित रूप से अपने आपको एक कांग्रेसी चैनल में बदल दिया था और हिंदुत्व का घोर विरोधी चैनल था .. इस चैनल का भारत मे मुख्य कर्ता-धर्ता एक कट्टर सुन्नी मुस्लिम शाजी जमां था, जिसने अपने सभी एंकरों को आदेश दिया था कि वो बाबा रामदेव के आगे बाबा या स्वामी न लगाये बल्कि सिर्फ रामदेव बोले. इस चैनल की काली कमाई करीब हर महीने दो सौ करोड़ तक पहुंच चुकी थी .. इसका सबसे बड़ा धंधा सुपारी लेकर किसी के खिलाफ खबर बनाकर दिखाने का हो गया था. स्टार ग्रुप तो वैसे भी पूरे विश्व का सबसे बदनाम मीडिया हॉउस है.. इसने ब्रिटेन में सिर्फ सनसनी मचाने के लिए एक ऐसी लड़की का फोन हैक कर झूठी खबरें दिखाता रहा जो एक साल पहले ही मर चुकी थी. इस घृणित कार्य के लिए ब्रिटेन में स्टार ग्रुप पर रोक लगा दी गयी और खुद रूपर्ट मर्डोक को ब्रिटेन की अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. मित्रों, जैसे दो कुत्ते भूखे बैठे हों और कोई मालकिन बोटी फेके तो क्या होगा? दोनों कुत्ते बोटी के लिए आपस मे छीनाझपटी शुरू कर देंगे.. ठीक वही भारत में स्टार ग्रुप और आनंद बाज़ार पत्रिका ग्रुप में होता था.. इन दोनों के बीच 10 जनपथ से फेकी जा रहे बोटी को चबाने को लेकर खूब झगड़ा शुरू हो गया. इसलिए अब दोनों अलग होकर धंधा करेंगे..

Shyam Arya Thanks for nice & valuable information
 
Prasoon Singh That's right
 
Shreekant Sharan it is 100% right..
 
Gaurav Mangla तुम गलत हो।
 
Kishor Bankoti that's right …par Aapke Akle chelne kya hoga…..?
 
Manoj Nair Kadammanitta Sahi baath
 
Nitish Tiwari ये पागल कुतो को गोली मारना चाहिए , जब तक यहा रहेगेँ नाम बदलकर गंदगी फैलाए गये
 
Annu Kumar I did'nt knw dat thanx for awaring about dis cheap chanel.
 
Jitender Rathor aap bhi sath do
 
Rahul Gupta rght
 
Jeet Sharma en kutoo ko desh se nikal dena chahiye
 
Sandeep Mishra bhikhari chor media…..
 
Mahesh Sharma gaurav ji shhi kiya hai
 
Sanjay Singh Rawat Star news dekna band. thank you for that information………
 
Surendra Parihar star news dekhna band kariyega

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...